फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आंगनबाड़ी केंद्र देवल के ताले तोड़ चोरों ने सामान पर किया हाथ साफ

Wed, 30 Sep 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट(पिथौरागढ़)। आंगनबाड़ी केंद्र देवल में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने केंद्र के ताले तोड़कर भीतर रखा सामान चुरा लिया। वहीं कई सामान तोड़कर बर्बाद कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, देवल आंगनबाड़ी केंद्र में अज्ञात चोरों ने बीते की मंगलवार रात ताले तोड़कर भीतर रखा सामान चुरा लिया। वहीं चोरों ने कमरे में तोड़फोड़ भी कर डाली। जब बुधवार सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पहुंचीं तो घटना का पता चला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रश्मि रावत ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की है। कस्बे में चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। बीते दिनों कस्बे के बेड़ा में चोरों ने पेयजल योजना के लोहे और रबर के पाइप भी चुरा लिए थे। जब क्षेत्र के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो चोर चुपचाप पाइपों को कोतवाली के पास छोड़ गए। अब तक पाइप चोरी करने वालों का पता नहीं चल सका है। इसी बीच आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी की घटना सामने आने के बाद कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं सीओ उमेश मलिक ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें