फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दुकान के आगे फूलों का गमला रहेगा

Thu, 22 Jun 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बाजार में फूलों के गमलों का वितरण करते व्यापार संघ पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने पिथौरागढ़ नगर को सुंदर बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। पहले चरण में 2000 दुकानों के आगे फूलों के गमले रखे जाएंगे। बृहस्पतिवार को फूलों के गमले लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सिमलगैर बाजार में यह गमले कई दुकानों के आगे बाकायदा स्टैंड बनाकर लगा दिए गए हैं। फूलों और गमलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दुकानदार की होगी। वन विभाग ने गमले और फूलों के पौधे उपलब्ध कराए हैं। डीएफओ विनय भार्गव का कहना है कि जरूरत पड़ने पर और गमले उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि नगर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी व्यापारियों की भी है। यदि सभी व्यापारी इसमें रुचि दिखाएं तो नगर की सुंदरता बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हर दुकान के आगे फूलों के लगने पर नगर की सुंदरता खुद ही बढ़ जाएगी। सुबह व्यापारी दुकान खोलने के बाद फूलों में पानी डालेगा और शाम को दुकान बंद करते समय गमले को सुरक्षित स्थान पर रखेगा।

नगर के समाजसेवी भूपेश पंत ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि वह अपनी तरफ से भी इस काम में मदद करेंगे। सिमलगैर बाजार में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, दिनेश कापड़ी, मनीष चौधरी समेत अन्य व्यापारी उपस्थित थे। इन गमलों में विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें