फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में कम नहीं हुआ पेयजल संकट

Sat, 28 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश होने के बावजूद बेड़ीनाग नगर एवं आसपास के इलाकों में पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिजली कटौती के कारण गोरघटिया पंपिंग योजना से पानी कम आ रहा है। इस योजना से आच्छादित देवीनगर, भटीगांव, क्वैराली, बना, सानधूरा, सांगड़, ढनौली गांवों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। झलतोला योजना सूखने के कारण पानी की सप्लाई पहले ही बंद हो गई थी। कुछ हैंडपंपों से मिल रहे पानी से लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन


नगर में जल संस्थान अब भी वाहनों में पानी लाकर बांट रहा है। यह व्यवस्था कब तक चलेगी कहा नहीं जा सकता। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक मानसून की बारिश सही ढंग से नहीं हो जाती, संकट बना रहेगा। अब तक जितनी बारिश हुई है, उससे स्रोतों का स्तर नहीं बढ़ा है। इधर, पानी को लेकर मारामारी अभी कम नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक बेड़ीनाग के लिए नई पंपिंग योजना नहीं बन जाती, राहत मिलने वाली नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें