फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 98 करोड़ की योजनाओं में हो गया घालमेल

Fri, 29 May 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। जल जीवन मिशन योजना में कितना घालमेल हुआ है गंगोलीहाट में 98 करोड़ की पेयजल योजनाएं इसका प्रमाण हैं। इन योजनाओं में 75 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए। बाकायदा सबसे बड़ी योजना का लोकार्पण भी कर दिया गया। इसके बाद भी इन योजनाओं से गांवों में पानी नहीं पहुंचा है। कुछ समय पूर्व बने टैंक लीकेज हो गए हैं। बिछाई गईं पेयजल लाइनें जगह-जगह टूटी हैं। इससे साफ है कि इन योजनाओं में सरकारी धन का बड़ा दुरुपयोग हुआ है। यही कारण है कि जल निगम ने अपनी नाक बचाने के लिए ठेकेदार पर 50 लाख की पेनाल्टी भी लगाई है। इसके बाद भी योजनाओं का काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

आरटीआई से इसका खुलासा हुआ है। जब क्षेत्र के डीएस सुगड़ा ने आरटीआई के माध्यम से योजनाओं की सूचना मांगी तो अक्तूबर 2025 तक योजनाओं के निर्माण का दावा किया गया। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद अब तक योजनाओं से पानी नहीं पहुंचा तो अब जल निगम शासन से कम बजट मिलने की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। संवाद
बगैर पानी पहुंचे कर दिया योजना का लोकार्पण
इन चार योजनाओं में 44.56 करोड़ की बेलपट्टी योजना है। इसका निर्माण क्षेत्र के 49 गांवों की 17 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए शुरू किया गया था। वर्ष 2022 में योजना का निर्माण शुरू हुआ। बीते दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने इस योजना का विधि-विधान के साथ लोकार्पण भी कर दिया। हैरानी है कि आज तक भी इस योजना से संबंधित गांवों तक पानी नहीं पहुंचा है। अधूरी योजना का लोकार्पण करना किसी के गले से नहीं उतर रहा है और इस पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। जल निगम भी खुद मान रहा है कि अब भी यह योजना पूरी नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन

-
योजना का नाम लागत(करोड़ में) खर्च(करोड़ में) पूर्ण करने की तिथि
बेलपट्टी योजना 44.56 35.00 31.12.2025
ग्वासीकोट योजना 8.00 6.00 30.07.2024
पोखरी-भेरंग योजना 19.00 15.00 03.11.2025
वासुकीनाग पेयजल योजना 25.75 19.00 31.12.2025


-
कोट
इन योजनाओं में कार्य गुणवत्ता पूर्ण न होने से संबंधित ठेकेदार पर पेनल्टी लगाई गई है। धन न मिलने से ये योजनाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। धन मिलते ही योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाएगा। इनकी जांच भी कराई जा रही है। - रंजीत धर्मशक्तू, अधीक्षण अभियंता, जल निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें