फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट को लेकर युवाओं में दिखा खासा जोश

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के चंडाक रोड स्थित ब्यू प्वाइंट में युवतियों ने थर्टी फर्स्ट का जश्न कुछ इस अंदाज में म - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पुराने साल की विदाई और नए वर्ष के स्वागत को लेकर युवाओं और लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। कुछ लोगों ने जहां परिवार के साथ मंदिरों के दर्शन किए वहीं युवाओं की टोलियों ने भी अपने-अपने अंदाज में थर्टी फर्स्ट का आनंद उठाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सुबह से ही लोग परिवार के साथ कामाख्या, मोस्टामानू, कपिलेश्वर और थलकेदार मंदिर पहुंचे। मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। बाद में पिकनिक मनाई। युवाओं में सुबह से ही जोश दिखने लगा। युवा टोली के रूप में चंडाक, मोस्टामानू, जाजरदेवल, महाराज के पार्क आदि जगहों पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचने लगे। पुलिस ने भी किसी भी तरह के हुड़दंग को रोकने के लिए नगर क्षेत्र को सात जोन में बांटा गया था।
कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा टीम के साथ सुबह 11 बजे से चंडाक और विण रोड पर गश्त करते रहे। उन्होंने चंडाक रोड पर बरदानी मंदिर, चंडाक कस्बे में लगाए गए बैरियरों में वाहनों की जांच की। साथ ही लोगों से शांतिपूर्वक जश्न मनाने और पर्यावरण को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने, स्वच्छता रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अराजकता करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। जिले के अन्य स्थानों पर भी थर्टी फर्स्ट के जश्न को लेकर काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट के लिए बेड़ीनाग के चौकोड़ी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। चौकोड़ी और बेड़ीनाग में 25 से अधिक होटल और रिजार्ट पूरी तरह से पैक रहे। पर्यटकों ने दिन में भी जश्न मनाया। मौसम खुशनुमा होने से सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया।
मुनस्यारी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। मंगलवार सुबह से ही पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने लगी थी। मुनस्यारी के खलियाटॉप, कालामुनि, बेटलीधार और बलाती फार्म आदि स्थानों पर पर्यटकों ने बर्फ में खेलने का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें