फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में ईएनटी सर्जन नहीं, मरीज लगा रहे 80 किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। चीन और नेपाल सीमा से लगे धारचूला के संयुक्त चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन की नियुक्ति नहीं होने से नाक, कान, गले मरीज 80 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

धारचूला संयुक्त चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन का पद स्वीकृत है। पांच साल से पद रिक्त है जिससे 30 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। यहां हर रोज 10 से अधिक मरीज नाक, कान, गले की दिक्कत से जूझते हुए पहुंचते हैं। वहीं बेहतर इलाज की उम्मीद में नेपाल के मरीज भी पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर औपचारिकता निभाई जा रही है। मजबूर होकर मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
-
विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहे हैं सरकारी अस्पताल
सीमांत जिले के सरकारी अस्पताल विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला अस्पताल को छोड़कर अन्य किसी भी सरकारी अस्पताल में महिला, बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, मुनस्यारी, धारचूला सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन शोपीस बनी हैं और मरीज, गर्भवतियां जांच के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


कोट -
विशेषज्ञों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गई है। शासन स्तर से विशेषज्ञों की नियुक्ति संभव है। प्राथमिकता के आधार पर संयुक्त चिकित्सालय धारचूला में ईएनटी सर्जन की तैनाती के प्रयास होंगे। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें