फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे लोगों के लिए नही है रास्ते में कोई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बाहरी राज्यों से अपने घर लौट रहे लोगों को रास्ते मे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान से अपने घर जौरासी पहुंचे चार युवकों ने बताया कि राजस्थान से उनकी घर वापसी के पास जारी हो गये थे। सरकारी बसों में वे लोग अपने घरों को लौट रहे थे। राजस्थान से उत्तराखंड आने में ही दो से तीन दिन लग रहे है। रात में उन लोगों के रहने व खाने की कोई व्यवस्था नही हो रही है। उत्तराखंड के बनबसा में तो उन्हें एक कमरे के अंदर रख दिया गया, जहां उन्होने सारी रात सीमेंट के खाली कट्टे बिछाकर काटी। खाने के लिए भी कोई व्यवस्था नही की गई। राजस्थान से वापस आए अजेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह खोलिया ने फोन कर अमर उजाला को बताया कि उन लोगों से उत्तराखंड का प्रशासन सही बर्ताव नही कर रहा है। बाहर से अपने घर आ रहे सभी लोगों को शक की निगाह से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें