फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल गिरने से दो गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
जमिरपानी में हवा से लटका बिजली का पोल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जमिरपानी के पास बिजली का पोल गिरने से दो गांवों की बिजली ठप हो गई है। दो दिन हो जाने के बाद भी बिजली विभाग ने पोल बदलने की कार्यवाही शुरु नही की। मंगलवार देर शाम झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर जमिरपानी के पास बिजली का पोल गिर गया। पोल गिरने से कुछ देर तक यातायात बाधित होने के साथ ही लमतड़ा और जमिरपानी की बिजली भी गुल हो गई। ग्राम प्रधान रज्यूड़ा ने पोल गिरने की सूचना विभाग के अधिकारियों को देने के बाद लाईमैन ने पोल हटाया। खबर लिखे जाने तक गांवों की बिजली सुचारु नही हो पाई थी। प्रधान लक्ष्मी भट्ट ने बताया लाइन में एक पोल और सड़ा हुआ है, जो कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें