बनबसा (चंपावत)। बनबसा दवा विक्रेता एसोसिएशन का गठन किया गया है। कमल जेम्स को अध्यक्ष और मुकेश तिवारी को महामंत्री चुना गया। बैठक जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें अजय कोषाध्यक्ष और विनीत जोशी संरक्षक मनोनीत हुए। एसोसिएशन ने तय किया कि बनबसा में हर माह के अंतिम बुधवार को दवा दुकानें बंद रहेंगी। यहां कपिल भार्गव, बीएम भट्ट, धीरज भट्ट, मुकेश, गिरजा जोशी, राज हलदार आदि थे।