पिथौरागढ़। मूनाकोट पॉलीटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थी फार्मेसी ट्रेड में दूसरी ऑफलाइन काउंसलिंग के बाद आठ जुलाई तक प्रवेश करा सकेंगे। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार नरियाल ने बताया कि फार्मेसी ट्रेड के 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑफलाइन प्रवेश के लिए अपने सभी दस्तावेजों के साथ कॉलेज आने को कहा है।