फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जारा जिबली के देवथल तोक में पांच दिन से बिजली गुल

Mon, 01 Sep 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। जारा जिबली के देवथल तोक में पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इस कारण 25 से अधिक परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। लोग मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन कर रहे हैं। लगातार मौसम खराब होने से ऊर्जा निगम के कर्मी फाॅल्ट ठीक करने गांव नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बीते 26 अगस्त को देवथल तोक की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लोगों को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए बंगापानी जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय आपदाकाल चल रहा है। बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति सुचारु रहनी चाहिए। उन्होंने ऊर्जा निगम से शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इधर, यूपीसीएल के जेई जितेंद्र भट्ट ने बताया कि बारिश होने की वजह से टीम नहीं पहुंच सकी थी। शीघ्र फाॅल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें