फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: आदि कैलाश यात्रा नहीं आसान...शिव भक्तों की हो सकती है परीक्षा, जानें पूरा मामला

Tue, 21 May 2024 10:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन संबंधित रूट पर सड़क से लेकर स्वास्थ्य, सार्वजनिक परिवहन समेत कई क्षेत्र हैं जहां पर सुविधाओं को बढ़ाने की दरकार है।
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्रा की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन संबंधित रूट पर सड़क से लेकर स्वास्थ्य, सार्वजनिक परिवहन समेत कई क्षेत्र हैं जहां पर सुविधाओं को बढ़ाने की दरकार है। यह कमी पर्यटकों की परीक्षा ले सकती है। 

विज्ञापन


धारचूला से आदि कैलाश तक सड़क सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। इस सड़क पर वाहनों के संचालन के लिए आरटीए से मंजूरी नहीं मिली है,लेकिन सरकारी, निजी सभी तरह के वाहन बे-रोकटोक चल रहे हैं। इस मार्ग पर पूर्व में कई सड़क हादसभी हो चुके हैं। पूर्व में धारचूला से आदि कैलाश रूट पर परिवहन विभाग ने करीब दो सौ स्थानों को डेंजर जोन बताया था। 

ये पढ़ें- Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे हाईकोर्ट, जगह की कमी का हवाला देकर HC को शिफ्ट करना सही नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


तवाघाट- लिपुलेख सड़क में वाहन संचालन की अनुमति के लिए बीआरओ से बात की जा रही है। इससे पूर्व संयुक्त टीम ने निरीक्षण भी कर दिया है।
- रीना जोशी, डीएम, पिथौरागढ़।

वर्तमान में तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं है वाहन संचालन की अनुमति के लिए दो बार सर्वे कर दिया है। अनुमति के लिए बीआरओ से भी बात की जा रही है।
- केसी पलड़िया  एआरटीओ, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें