फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ख्वांकोट के युवाओं ने श्रमदान से ठीक की सड़क

Fri, 07 Jul 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ख्वांकोट में सड़क ठीक करते युवा। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना से ख्वांकोट-शक्तिपुर को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। ख्वांकोट तक पीएमजीएसवाई की सड़क है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं और यह कीचड़ से सनी हुई है। इसके आगे यह सड़क लोनिवि के पास है। सड़क से सितोली, अमकोट, महतगांव, खजुरा, अमकोट, कनेती, शक्तिपुर गांव जुड़े हुए हैं। करीब तीन-चार साल पूर्व बनी सड़क वर्तमान में बदहाल पड़ी है। ख्वांकोट के युवा लक्की कुमार, मोहित पोखरिया, विजय पोखरिया, प्रवीन, दीपक आदि ने गेंती-बेलचा उठाया और खुद ही सड़क को ठीक करने में जुट गए। उन्होंने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे पाट दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें