फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कांग्रेस की विचारधारा बूथ स्तर तक पहुंचाएगी यूथ कांग्रेस

Sun, 28 Jun 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूथ कांग्रेस ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। यूथ कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अभिजीत सिंह तिवारी और सत्यम का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़ने की बात कही। जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा से संगठन को मजबूत करेगा। धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। चुनाव प्रभारी अभिजीत ने उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए हर बूथ पर मजबूत संगठन को प्राथमिकता बताया। यहां लक्ष्मण विश्वकर्मा, मनोज कुमार, किशोर सिंह, सोनू खत्री, हरीश सिंह, लक्ष्मण भंडारी, मुकेश सिंह, बलवंत सिंह, संदीप कुमार, नवीन जेस्ठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें