फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित ने रुपयों से भरा पर्स लौटा कर दिखाई ईमानदारी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के लछैर में रुपयों से भरा पर्स लौटाने पर युवक को सम्मानित करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर एक युवक ने रुपयों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है।
विज्ञापन

लछैर के पैदल रास्ते में युवा अमित दिगारी को 11 हजार रुपये, एटीएम, आधार कार्ड व अन्य कागजातों से भरा एक पर्स मिला। पर्स में पड़े फोटो से पता चला कि यह कुम्डार के भूपेंद्र सिंह का है।
विज्ञापन

अमित ने उन्हें पर्स लौटा दिया। सेना में तैनात भूपेंद्र सिंह अपने जरूरी कागजातों के लिए परेशान थे। अमित की ईमानदारी पर खर्कदौली के प्रधान कुंडल महर, भूपेंद्र सिंह आदि ने माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें