फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमडोली की महिलाओं ने बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
देवलथल में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महिलाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को आक्रोशित महिलाएं पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में बमडोली गांव में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के कारण लोग परेशान हैं बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कहा संसाधनों की कमी के कारण जिला महिला अस्पताल में ढाई माह में चार महिलाओं की मौत हो गई।
संसाधन नहीं होने के कारण हर रोज हायर सेंटरों को केस रेफर किए जाए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे देनी वाली सरकार आज बेटियां अपनी बहू बेटियों को बचाने के लिए बाराबीसी क्षेत्र के हर गांव में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बाद भी सरकार महिलाओं के प्रदर्शनों का संज्ञान नहीं ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र धरना-प्रदर्शनों का संज्ञान नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर द्रौपदी देवी, कमला, माधवी, पुष्पा, हरिप्रिया, बसंती, दुर्गा देवी, महेश बसेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें