फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरी महिला को डंडों से बांधकर पहुंचाया गांव

विज्ञापन
पहाड़ी से गिरकर घायल महिला को लकड़ी के लट्ठों से बांधकर पहाड़ी के रास्ते गांव के लिए लाते ग्रामीण - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी क्षेत्र के गौला गांव निवासी राजन सिंह की पत्नी धाना देवी (28) घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को डंडों से बांधकर खतरनाक पहाड़ी से होकर गांव तक पहुंचाया गया। बेहोशी की हालत में तेजम अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

धाना देवी शुक्रवार को पशुओं के लिए चारा काटने गांव से सात किमी दूर जुग्यूडा की पहाड़ी पर गई थी। इस दौरान वह 50 मीटर खाई में गिर गई। ग्राम प्रधान मोहन सिंह ने बताया कि महिला के खाई में गिरने की सूचना पर गांव से लगभग 60 लोग घटना स्थल पहुंचे। बेहोश महिला को लकड़ी के डंडों में चादर का स्टेचर बनाकर बमुश्किल गांव तक पहुंचाया।
महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हेली सेवा की मांग की गई लेकिन चार घंटे बाद हेलिकॉप्टर उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से महिला को तेजम चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहोशी हालत में पिथौरागढ़ रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें