फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में अधिवक्ता कार्य बहिष्कार करने के बाद प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बार कौंसिल आफ उत्तराखंड के आह्वान पर पिथौरागढ़ के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य के अधिकतर न्यायिक अधिकारियों की ओर से अधिवक्ताओं के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ न्यायालय के अधिवक्ता बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में एकत्र हुए। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकतर न्यायिक अधिकारी उनके साथ गरिमापूर्ण व्यवहार नहीं करते हैं। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया में भी सहयोग नहीं करते हैं। इस मुद्दे पर बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड की बैठक में 17 नवंबर को न्यायिक कार्यों से विरत रहने और दो घंटे का शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस दौरान एडवोकेट दान सिंह बिष्ट, एसएस महर, गोपाल सिंह डोबाल, कृष्णानंद कलखुड़िया, रमेश कापड़ी, मोहन सिंह नाथ, सुभाष चंद्र, कैलाश चंद्र, नारायण दत्त पांडेय, राजेंद्र जोशी, सुमित पंत, सुनील कापड़ी, मनोज कुमार जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें