फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पोस्ट पार्टम हेमरेज से हुई थी महिला की मौत

Sat, 25 May 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला महिला चिकित्सालय में कनालीछीना विकासखंड के भंडारीगांव से प्रसव के लिए आई एक महिला की पोस्ट पार्टम हेमरेज के कारण प्रसव के बाद मौत हो गई थी। प्रसव के बाद बच्चेदानी के नहीं सुकड़ने से अधिक रक्तस्राव हो गया था जिस कारण डॉक्टर महिला को नहीं बचा पाए थे। डिलीवरी के दौरान 60 प्रतिशत महिलाओं में पोस्ट पार्टम हेमरेज (पीपीएच) का खतरा रहता है।
विज्ञापन

21 मई भंडारी गांव की एक गर्भवती को परिजनों ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 23 मई को शाम पांच बजे महिला को प्रसव पीड़ा उठी थी। 6:30 बजे में महिला ने शिशु (लड़की) को जन्म दिया था।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि गर्भधारण करने के बाद बच्चेदानी का आकार बढ़ जाता है। प्रसव के कुछ समय बाद वह खुद सिकुड़ जाती है लेकिन भंडारी गांव से आई महिला की बच्चेदानी सिकुड़ नहीं पाई जिस कारण ज्यादा रक्तस्राव हो गया। महिला को बचाने की काफी कोशिश की गई थी लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बता दें कि वर्ष 2019-20 में जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद तीन महिलाओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नवजात को किया डिस्चार्ज
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि प्रसव के बाद बच्ची काफी देर तक रोई नहीं थी जिस कारण उसे भर्ती किया गया था। प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद महिला का पति सदमे की हालत में पत्नी के शव के साथ अस्पताल से चला गया था। उन्होंने बताया कि महिला के पति के क्रियाकर्म में होने की वजह से नवजात को उसकी बुआ को सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन


गर्भावस्था के दौरान रखें विशेष ध्यान।
भारी-भरकम सामान या वस्तु न उठाएं।
खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
साफ-सफाई का ध्यान रखें।
नींद पूरी लें।
तनावमुक्त रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें