फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन साफ रहेगा मौसम

Sun, 12 Mar 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट/नाचनी
विज्ञापन
साफ रहेगा मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में शनिवार रात हुई बारिश के कारण रविवार सुबह तापमान में भारी गिरावट आ गई। रविवार सुबह यहां का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मार्च में अब तक का सबसे कम तापमान है। रविवार को भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात जारी रहा। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि और गिरगांव में भारी हिमपात के कारण दूसरे दिन भी यातायात बंद रहा। यात्रियों को मुनस्यारी जाने के लिए मदकोट, जौलजीबी वाला मार्ग पकड़ना पड़ रहा है। इसमें उनको 60 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


उधर, अस्कोट के पास छिपलाकेदार में रविवार को भारी हिमपात हुआ। मुनस्यारी में कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में फिर से हिमपात हुआ। हिमपात के कारण घाटी वाले इलाकों के तापमान में गिरावट आई है और लोगों को मार्च में भी ठिठुरना पड़ रहा है। इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिया है कि सोमवार को होली के दिन मौसम सामान्य रहेगा। हल्के स्तर के बादल आएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच मार्च में अच्छी बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली है। फसलों के लिए अब पर्याप्त बारिश हो गई है। सब्जियों के लिए भी बारिश काफी फायदेमंद रही है। किसान अब खेतों की निराई का काम करने लगे हैं। नाचनी घाटी में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। तेजम के पास बालछन की पहाड़ी पर दो फुट बर्फ गिर गई है। पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में है।

24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-4.0 एमएम
बेड़ीनाग-7.0 एमएम
मुनस्यारी-7.0 एमएम
धारचूला-26.0 एमएम

जंगलों की आग की खतरा टला
पिथौरागढ़। ताजा बारिश से जंगलों में आग लगने का खतरा पूरी तरह टल गया है। पिछले तीन दिनों से हुई बारिश के बाद अब पर्याप्त नमी हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नमी का असर एक सप्ताह तक बना रहेगा। तब तक जंगलों में आग लगने की कोई संभावना नहीं है। वन रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि जंगलों में बनाए गए क्रू-स्टेशनों में कर्मचारी तैनात हैं और वह लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें