फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी मिला पर रास्ते अब भी ध्वस्त

Tue, 11 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
पेयजल लाइन की मरम्मत करते जल संस्थान के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूस्खलन प्रभावित खोतिला कस्बे में एक हफ्ते बाद पेयजल सप्लाई बहाल हो गई है, इससे लोगों को राहत मिली है। जल संस्थान ने रात-दिन मेहनत कर टूटी लाइन को मंगलवार दोपहर बाद जोड़ दिया। एक सप्ताह पहले भूस्खलन के कारण खोतिला की पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई थी। लोगों को इस अवधि में महाकाली से पानी का इंतजाम करना पड़ा।
विज्ञापन


जल संस्थान के सहायक अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि कुछ स्थानों पर पाइप लाइन गायब हो गई थी। वहां पर नए पाइप जोड़े गए हैं। सभी टूटे हुए पाइपों को जोड़ने के बाद पानी की सप्लाई कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लाइन को इस तरह जोड़ा गया है कि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं आ सकती। इधर, खोतिला जाने वाले पैदल रास्तों की अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खोतिला से धारचूला बाजार आने के लिए लोगों को तीन किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है, जबकि धारचूला से खोतिला की दूरी मात्र 800 मीटर है।

पिछले दिनों लोनिवि के सचिव अरविंद ह्यांकी ने खोतिला का दौरा करने के बाद लोनिवि को निर्देश दिए थे कि पैदल रास्तों की मरम्मत का काम तेजी से करें। लोनिवि के अधिकारियों ने रास्ते का सर्वे तो कर दिया है लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। भूस्खलन के कारण पैदल रास्ते का नामोनिशान मिट गया है। इस कारण पूरा रास्ता नए सिरे से बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें