बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों की बारिश से बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को नदी का जलस्तर दोपहर 12 बजे 39558 क्यूसेक पहुंचा। जबकि मध्यरात्रि 12 बजे नदी का जलस्तर 42136 क्यूसेक पहुंचा था। 13 जुलाई सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे नदी का जलस्तर 47758 क्यूसेक पहुंच गया था। शारदा का जलस्तर पहाड़ों में होने वाली बारिश से बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है, इससे क्षेत्र में भीषण गर्मी हो रही है। मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।