फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारी का किया चालान

Tue, 21 Feb 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
राममंदिर में पशु अस्पताल की जमीन पर हुए अतिक्रमण की जांच करती राजस्व टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम मंदिर (बौराणी) के पशु अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने पर हरकत में आए प्रशासन ने अतिक्रमणकारी का चालान कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की जांच-पड़ताल कराई, इसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमणकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार रात अतिक्रमणकारी ने जेसीबी लगाकर पशुपालन विभाग की जमीन को खोद डाला था और अस्पताल के आगे मिट्टी के ढेर लगा दिए थे। मंगलवार को यह मामला समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। इस पर एसडीएम वैभव गुप्ता ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अभिलेखों के आधार पर जमीन की पड़ताल की। जांच में अस्पताल की जमीन पर कब्जेे की पुष्टि हुई है। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने अतिक्रमणकारी आनंद सिंह निवासी धरमोली (राम मंदिर) का चालान कर दिया है।

एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उक्त स्थल पर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। अतिक्रमणकारी पर आरोप है कि उसने पूर्व में अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है। मकान की भी राजस्व विभाग जांच कर रहा है। रविवार को हुए खुदान में एक हैंडपंप भी मलबे से दबा दिया गया है। इस अंधेरगर्दी को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। जमीन के निरीक्षण के समय पशु चिकित्साधिकारी डा. मोहन राम भी मौजूद थे।
विज्ञापन


राजस्व-पशुपालन विभाग बना रहा लापरवाह
इस मामले में राजस्व पुलिस की लापरवाही भी साफ देखने को मिल रही है। अस्पताल की जमीन पर आवासीय मकान बना दिया गया, लेकिन राजस्व पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। पशुपालन विभाग ने भी अपनी जमीन को बचाने के लिए प्रयास नहीं किए। नतीजतन अतिक्रमणकारी ने रात में जेसीबी लगाकर पशु अस्पताल की जमीन को खोद डाला। इलाके के लोगों का कहना है कि अस्पताल की जमीन पर मकान बनने की सूचना राजस्व पुलिस के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें