खिमलिंग गांव में पूजा के लिए पहुंचे लोग। संवाद
पिथौरागढ़। दारमा घाटी के अंतिम गांव खिमलिंग (विदांग) में लोगों ने अपने ईष्ट देवता की पूजा अर्चना की। तीन साल बाद हुई पूजा में देश के अलग-अलग कोनों से लोग पहुंचे थे। रास्ता खराब होने के कारण आईटीबीपी और कुमाऊं स्काउट ने लोगों को गांव तक सकुशल पहुंचाया।
कोविड के बाद तीन साल बाद लोगों को ईष्ट देव की पूजा करने का मौका मिला। खिमलिंग निवासी दिनेश खम्पा ने बताया कि ग्राम पंचायत खिमलिंग पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से 15 किमी पैदल चलना पड़ता है। साथ ही कुछ स्थानों में अत्याधिक जोखिम है। उन्होंने बताया कि विदांग में स्थित आईटीबीपी के पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर आरसी उप्रेती, उनके अन्य जवानों और कुमाऊं स्काउट के संपूर्ण स्टाफ ने गांव तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने बताया कि पहल चरण में पूजा करने जाने वालों में करम सिंह, हिम्मत सिंह, मंगल, दिनेश खम्पा, सीता खम्पा, सुधा खम्पा, मीना खिमाल, केसंग, संजना, सपना, मंजू आदि शामिल रहे। दूसरे चरण में नौ लोग ईष्ट देव की पूजा के लिए चले गए हैं। संवाद