फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारबन के बीमार बुजुर्ग को पांच किमी डोली से लाए ग्रामीण

विज्ञापन
बीमार बुजुर्ग को डोली से ले जाते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड का क्वारबन गांव अब तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों को एक बीमार बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने के लिए पांच किलोमीटर डोली से सड़क तक पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन

क्वारबन गांव की आबादी एक हजार है। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चार किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की घोषणा की थी। यह घोषणा आज तक पूरी नहीं हो पाई है। यहां के लोगों को जंगल का रास्ते से पांच किमी पैदल चलना पड़ता है। किसी के बीमार होने या गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए डोली का ही सहारा रहता है। बृहस्पतिवार को गांव के बुजुर्ग देव सिंह बीमार हो गए थे। सड़क नहीं होने से ग्रामीण उन्हें डोली में रखकर पांच किमी दूर सड़क तक लाए। गांव का कच्चा और जंगल का रास्ता होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुजुर्ग को डोली में लाने वालों में प्रधान योगेंद्र सिंह, मोहन सिंह मेहता, फकीर सिंह, लाल सिंह भवान सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे। कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि कांग्रेस के शासनकाल में सड़क की घोषणा की गई थी। वर्तमान सरकार ने आज तक सड़क नहीं बनाई है। जबकि इस गांव में 40 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति की है। उन्होंने शीघ्र सड़क नहीं बनने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें