फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही प्रसव पीड़िता

Sun, 07 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
प्रसव पीड़िता सपना देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांखू के पास मदीगांव से गोचर अस्पताल लाई गई एक प्रसव पीड़िता दो घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही। अस्पताल में कोई महिला डॉक्टर नहीं है। नर्सों ने केस को ज्यादा जटिल बताते हुए देखने से इनकार कर दिया। आखिरकार परिजन प्रसव पीड़िता को 30 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट लेकर गए।
विज्ञापन


बताया गया कि मदीगांव के गोविंद सिंह की 26 वर्षीय पत्नी सपना देवी को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर 108 वाहन को कॉल की गई। महिला को 108 वाहन से सुबह नौ बजे गोचर स्थित महिला अस्पताल लाया गया। महिला अस्पताल में वर्ष 2004 से कोई डॉक्टर नहीं है। साधारण केसों को तो नर्स सुलझा लेती हैं, लेकिन ज्यादा जटिल केस होने पर वह हाथ लगाने से डरती हैं। सपना को उसके परिजन दो घंटे बाद करीब 11 बजे डीडीहाट ले गए।

वहां पर महिला का अपरान्ह चार बजे सामान्य रूप से प्रसव हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थल कई गांवों का केंद्र है, लेकिन यहां पर चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है। लोगों की मांग है कि थल अस्पताल में तत्काल महिला डॉक्टर की तैनाती की जाए। थल के समाजसेवी शमशेर सत्याल ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी और उनके सामने रोज-रोज पैदा होने वाली दिक्कत को रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें