पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान कर रहे दो लोगों का चालान किया और उनसे 150-150 रुपये अर्थदंड वसूला। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर यहां यह पहली कार्रवाई है। थाना प्रभारी गणेश सिंह सामंत ने बताया कि अब लगातार चेकिंग की जाएगी और कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बीड़ी, सिगरेट पीता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।