फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में तीसरे दिन भी बारिश

Tue, 07 Jul 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला/नाचनी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में तीसरे दिन भी बारिश जारी रही। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद बारिश थमी तो नाचनी, मुनस्यारी, नामिक, होकरा आदि क्षेत्रों में रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश से यातायात में भारी दिक्कत आ रही है। सड़कें लगातार बंद हो रही हैं।
विज्ञापन


हरड़िया नाले की सड़क सोमवार शाम 7 बजे से बंद है। थल-मुनस्यारी सड़क मंगलवार सुबह 8 बजे खुली। इस स्थान पर हर दो घंटे में मलबा साफ करना पड़ रहा है। हरड़िया नाले से सटे नया बस्ती के पास लगातार पहाड़ी धंस रही है। थल-मुनस्यारी सड़क पर वाहन संचालन जोखिम भरा हो गया है। होकरा, भैंसकोट, कोटा, गूटी, नापड़, सेंणराथी सड़कों में भी लगातार मलबा गिर रहा है। लोनिवि मलबा हटाने का काम कर रहा है।

सड़कें खुल रही हैं, फिर बंद हो रही हैं। पिथौरागढ़ से टनकपुर एवं हल्द्वानी जाने वाली मुख्य सड़कें खुली हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखने की बात कर रहा है। आपदा प्रबंधन के इंतजाम पूरे बता रहा है। धारचूला में अपेक्षाकृत तेज बारिश हुई। इस कारण तवाघाट नारायणआश्रम, तवाघाट मांगती मार्ग पर मलबा पट गया। धारचूला में महाकाली का जल स्तर अभी सामान्य बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-9.2 एमएम
गंगोलीहाट-24 एमएम
बेड़ीनाग-13.5 एमएम
डीडीहाट-14.5 एमएम
मुनस्यारी-10 एमएम
धारचूला-24 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें