फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुधर रही सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कोविड अस्पताल में भर्ती रोगियों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होता जा रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती साढ़े तीन साल के बच्चे के माता-पिता के सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। कोविड अस्पताल में भर्ती 20 रोगियों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होता जा रहा है। कोविड-19 के रोगियों का उपचार कर रहे डॉ. एसएस कुंवर ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती रोगियों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होता जा रहा है। अधिकांश रोगियों के बुखार और गले की खराश कम हुई है। उन्होंने बताया कि रोगियों के शरीर के तापमान में भी लगातार सुधार हो रहा है। अस्पताल में भर्ती साढ़े तीन साल के बच्चे के माता-पिता के सैंपल भी जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। कोविड अस्पताल में डॉ. एसएस कुंवर के नेतृत्व में एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्याय, दो स्टाफ नर्स 24 घंटे की सेवा कर रहे हैं। एक सप्ताह के बाद दूसरी टीम आकर रोगियों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें