रोटी बैंक को पीपीए किट प्रदान करते सिविल सोसाइटी के सदस्य। संजू पंत डीडीहाट
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन एक से चार तक लगातार दो माह से यूथ सोसाइटी द्वारा स्थापित रोटी बैंक में सिविल सोसाइटी पिथौरागढ़ व डीडीहाट प्रशासन की टीम ने निरीक्षण कर रोटी बैंक द्वारा किये जा रहे कार्य को सराहा। रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि पिथौरागढ़ सिविल सोसाइटी के सदस्य ललित पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एके गुसाई, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के लोग रोटी बैंक पहुचे। जहां पर उन्होने रोटी बैंक के सदस्यों से बातचीत कर रसोई में बन रहे भोजन को देखा। कोरोना से बचाव के लिए सिविल सोसाइटी द्वारा रोटी बैंक को 5 पीपीए किट भी प्रदान किये गये। वही नायब तहसीलदार बरखा जलाल ने भी नगर पालिका के क्वारंटीन सेंटरों के लिए बन रहे भोजन हेतु रोटी बैंक पहुचकर सदस्यों का हौसला बढ़ाया। सहायक खाघ निरीक्षक कमलेश बुथलाकोटी भी रोजाना क्वारंटीन सेंटरों के लिए बन रहे भोजन का निरीक्षण करने रोटी बैंक पहुंच रहे है। एसडीएम केएन गोस्वामी के द्वारा भी रोटी बैंक के लोगों से क्वारंटीन सेंटरो में दिये जा रहे भोजन की जानकारी ली जा रही है।