गेल्थी क्रिकेट क्लब की ओर से पांखू के गेल्थी मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच में सुपर किंग चौंसाला ने केसीसी कोटगाड़ी की टीम को 40 रन से हराया।
पहले ट्रॉस जीतकर सुपर किंग चौंसाला की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन बनाए, जिसमें राजेश ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। कोटगाड़ी की तरफ से दीपक, विजय, रवि ने 2-2 विकेट और मनीष, पंकज, संदीप ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में खेलते हुए कोटगाड़ी की टीम 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना सकी। जिसमें संदीप ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। चौंसाला के राजेश ने 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। एंपायर सतीश कुमार, राज कुमार और स्कोरर चेतन कुमार थे। इससे पहले गेल्थी प्लांट के प्रबंधक राकेश रावत ने मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार, राजेश कुमार, चंदन कोश्यारी, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।