फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलिया दल ने किया कैलास यात्रियों का स्वागत

Fri, 17 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
कैलास यात्रियों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे दूसरे दल के यात्रियों का शुक्रवार को आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में छलिया दल से स्वागत हुआ। इससे पहले यात्रियों ने डीडीहाट पर्यटक आवासगृह में गहत के डुबके और भात का आनंद उठाया। शुक्रवार को भी यात्रियों को दोपहर भोजन में कुमाऊंनी व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन


आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय में यात्रियों के स्वागत के लिए छलिया दल पहले से तैयार था। आठ महिलाओं समेत 48 सदस्यों वाले इस दल में शामिल सभी यात्री छलिया दल के नृत्य से बेहद खुश हुए। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने यात्रियों का स्वागत किया और उनको उच्च हिमालयी क्षेत्र बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी। दल में सबसे बुजुर्ग यूपी के 63 वर्षीय रामकुमार ने कहा कि वह लंबे समय से यात्रा पर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस बार मौका मिल गया। सबसे कम उम्र की 21 वर्षीय गुजरात निवासी सागर प्रभादास ने कहा कि उत्तराखंड में वास्तव में देवत्व का आभास होता है।

हरियाणा के मोहन सिंह और महाराष्ट्र के ज्योति मोटे यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक आनंद आर्या ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्री शुक्रवार को धारचूला में रुकेंगे और शनिवार की सुबह सिर्खा पड़ाव को रवाना होंगे। उधर, प्रथम दल के 55 यात्री शुक्रवार सुबह बूंदी से चलकर गुंजी पड़ाव पहुंच गए हैं। शनिवार को यात्रियों का गुंजी में मेडिकल परीक्षण होगा। उससे पहले यात्री मानसरोवर वन में पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें