खलियाटॉप की पहाड़ी में एक सप्ताह तक पक्षियों की टोह लेने के बाद बर्ड वाचरों का दल मंगलवार को लौट गया है। बर्ड वाचर खलियाटॉप में मिले परिणामों से बेहद खुश हैं। उनको कई दुर्लभ पक्षियों के चित्र अपने कैमरे में कैद करने का सौभाग्य मिला और उनके व्यवहार का अध्ययन किया। अब बर्ड वाचरों का दल मार्च में खलियाटॉप का रुख करेगा।
बर्ड वाचरों को खलियाटॉप में मोनाल, हिमालयन स्नो कॉक, स्नो पाट्रिज देखने को मिले। इसके अलावा कई अन्य स्थानीय पक्षियों की गतिविधियों को भी वाचरों ने कैमरे में कैद किया। बर्ड वाचर राजेश पंवार, नोएडा के मनोज अग्रवाल, हालैंड के मार्क हाउड, देहरादून के गुंजन अरोड़ा ने बताया कि वह खलियाटॉप से मीठी यादों को लेकर जा रहे हैं। बर्ड वाचर टूर आर्गेनाइज कराने वाले सुरेंद्र पंवार ने बताया कि इस बार के टूर से जिस तरह का रिस्पांस मिला है उससे लगता है कि अगली बार बड़ी संख्या में बर्ड वाचर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मार्च में बड़ी संख्या में बर्ड वाचरों के आने की उम्मीद है।