फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसियाबगड़ की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Tue, 17 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Ascott players struggled for runs in the ongoing cricket match. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाचनी में चल रही जय सुंदरीनाग क्रिकेट प्रतियोगिता में रसियाबगड़ की टीम ने जीआईसी बी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अस्कोट में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खोलियागांव ने रफ्तार ब्वॉयज को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। 
विज्ञापन


रसियाबगड़ ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जीआईसी बी की टीम 14  ओवर में 74 रन में आउट हो गई। अंपायर संजय बथियाल और बृजेश थे। आंखों देखा हाल विपिन कुमार ने सुनाया। प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक एवं  खेलकूद समिति नाचनी कर रही है।

उधर, अस्कोट में चल रही प्रतियोगिता में  खोलियागांव ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 162 रन बनाए। नवीन सोराड़ी ने 94  रन,  सुनील पाल ने 35 रन बनाए। रफ्तार के पवन ने दो विकेट लिए। जवाब में  खेलने उतरी रफ्तार ब्वायज की टीम 14 ओवर में 90 रन में ऑलआउट हो गई। सीपाल  ने 25, संजय ने 15 रन बनाए। करन और नवीन ने तीन-तीन विकेट लिए। अंपायर सनी रावत और विजय चंद थे। आंखों देखा हाल सुंदर बिष्ट ने सुनाया। मुख्य अतिथि  जल संस्थान के स्थानीय इंचार्ज प्रकाश कापड़ी थे। युवक मंगल दल के अध्यक्ष  विकास भंडारी, तनुज पाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें