फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंदनी भजनपुर रामलीला में हुआ जनक विश्वामित्र संवाद

Sun, 25 Oct 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। श्री रामलीला कमेटी चंदनी भजनपुर की रामलीला में दूसरे दिन दशरथ विश्वामित्र संवाद, ताड़का वध, अहिल्या तारण, जनक विश्वामित्र संवाद, पुष्प वाटिका और गौरी माता पूजा तक की लीला का मंचन दिखाया गया। राजा जनक के पात्र की भूमिका कृष्णानंद लेखक, दशरथ की वैभव मुरारी, महर्षि विश्वामित्र की कमलापति जोशी, महर्षि वशिष्ठ की कपिल चंद, राम की कमलेश जोशी, सीता की शौर्य जोशी, लक्ष्मण की वंश बिष्ट, ताड़का की वैभव ज्याला, मारीच की पंकज जोशी, सुबाहु की प्रियांशु आर्या, अहिल्या की आकांक्षा, माता गौरी की ध्रुव चंद ने निभाया। पात्रों का शृंगार दीपक भंडारी और केवल पांडेय ने किया। हारमोनियम पर नीरज कापड़ी और तबले पर नवीन ओझा ने संगत दी। मंचन निर्देशन उमेश भट्ट ने किया। वहां कमेटी अध्यक्ष कृष्णानंद लेखक, उपाध्यक्ष नारायण चंद, राजेंद्र घोटा, कपिल चंद आदि ने मंचन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें