धरमघर (पिथौरागढ़)। धरमघर कस्बे में 26 अक्तूबर से रामलीला का मंचन होगा। व्यवस्थापक शेखर जोशी ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारी कर ली गई है। कमेटी के अध्यक्ष मनोहर पंचपाल, सचिव केदार महर, भीम सिंह कोरंगा, किशन राठौर रामलीला का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रामलीला का आनंद उठाने की अपील की है।