फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विकास की कछुआ चाल... 10 साल में सिर्फ नौ किमी बन सकी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गांवों के विकास और पलायन रोकने के लिए सड़कों के निर्माण के दावे तो खूब हो रहे हैं जो धरातल पर बेअसर हैं। धारचूला तहसील की बड़ी ग्राम पंचायत रांथी को जोड़ने वाली सड़क इसका प्रमाण है। हैरानी है कि 10 वर्षों में अब तक केवल नौ किलोमीटर सड़क ही बन पाई है जबकि शेष 13 किलोमीटर का निर्माण कार्य आज भी अधर में लटका है। विकास के इस कछुआ चाल से लोगों को अब भी पैदल सफर करने की मजबूरी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2016-17 में इस गांव के लिए 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
सड़क के अभाव में ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि बीमारों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को आज भी डोली का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

केशर सिंह धामी, हरीश धामी और कैलाश धामी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का इंतजार करते-करते उनकी आंखें पथरा चुकी हैं। परिवहन सुविधा न होने के कारण लोग लगातार गांवों से पलायन करने को मजबूर हैं। कई बार प्रशासनिक स्तर पर गुहार लगाने के बावजूद सुस्ती खत्म नहीं हुई है।

परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम आशीष जोशी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वहीं एसडीएम आशीष जोशी ने ग्रामीणों को मामले में जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें