फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला पुस्तकालय के नवनिर्माण के मिले 1.12 करोड़ रुपये नहीं होंगे वापस

Thu, 29 Oct 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब जिला पुस्तकालय के नवनिर्माण के लिए मिले 1.12 करोड़ रुपये वापस नहीं होंगे। सूचना विभाग के कार्यालय में नहीं बल्कि अन्यत्र जिला पुस्तकालय का नवनिर्माण होगा। इसके लिए विकास विभाग शिक्षा विभाग को भूमि उपलब्ध कराएगा। ऐसे में फिलहाल सूचना विभाग के कार्यालय में संचालित जिला पुस्तकालय के नवनिर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर में संचालित जिला पुस्तकालय का अपना भवन नहीं है। यह सूचना विभाग के कार्यालय में संचालित हो रहा है जो जर्जर हो चुका है। रोजाना 120 से अधिक विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पुस्तकालय में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते 24 अक्तूबर के अंक में इस कारनामे को जिला पुस्तकालय के नवनिर्माण के मिले 1.12 करोड़ होंगे वापस शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने धन वापस भेजने से अपने हाथ पीछे खींचे हैं।
अब प्रशासन ने जिला पुस्तकालय का अन्यत्र नवनिर्माण कराने का फैसला लिया है। सीडीओ कार्यालय से शिक्षा विभाग को इससे संबंधित पत्र जारी किया है। पत्र के मुताबिक, जिला पुस्तकालय के लिए जल्द अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था को जारी किए जा चुके हैं 67.68 लाख
शिक्षा विभाग ने जिला पुस्तकालय के नवनिर्माण के लिए स्वीकृत 112.80 लाख रुपये के सापेक्ष 67.68 लाख की राशि कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को दी है। ग्रामीण निर्माण विभाग के मुताबिक, सीडीओ की ओर से सूचना विभाग के कार्यालय में जिला पुस्तकालय का नवनिर्माण को फिलहाल रोकने के निर्देश जारी किए हैं। सीडीओ की ओर से कहा गया है कि जिला पुस्तकालय के निर्माण के लिए अन्यत्र भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई पंकज कुमार ने भी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर जल्द भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि जल्द जिला पुस्तकालय का निर्माण शुरू किया जा सके।
जिला पुस्तकालय का निर्माण होगा। इसके लिए मिला धन वापस नहीं जाएगा। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द उपयुक्त स्थान पर जिला पुस्तकालय का निर्माण शुरू किया जाएगा। - तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें