फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैना में बारिश से मकान की छत गिरी

विज्ञापन
बारिश से टूटा पुराना मकान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लाॅक के गैना गांव में बारिश से विक्रम चंद का पुराना मकान गिर गया। पुराने मकान के नीचे के तल में जानवर बांधे जाते थे और दूसरी मंजिल में जानवरों का चारा रखा था। दिन के समय जानवर चरने जंगल गए थे। क्षेत्र में सोमवार का हुई भारी बारिश से पत्थरों की स्लेट से बनी छत भरभरा कर गिर गई। ग्रामप्रधान गोकुल चंद ने मकान गिरने की सूचना राजस्व विभाग को दी। राजस्व विभाग ने मौका मुआयना कर क्षति का आंकलन तहसील प्रशासन को भेज दिया है। इस बारे में राजस्व उननिरीक्षक मूनाकोट अनंत श्री से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने जानकारी देने से साफ मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें