फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चार महीने से टूटी है आंगनबाड़ी केंद्र की छत, नहीं ली जा रही सुध

Tue, 28 Oct 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नाचनी के चामी भैंसकोट में आंगनबाड़ी केंद्र की टूटी छत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाचनी(पिथौरागढ़)। नौनिहालों को शुरुआती शिक्षा देने के साथ ही पोषण देने के लिए चामी भैंसकोट में खोला गया आंगनबाड़ी केंद्र की हालत खस्ता हो गई है। केंद्र की छत का एक हिस्सा टूट गया है और अन्य हिस्सें में दरारें पड़ने से इसके गिरने का खतरा हो गया है। चार महीने बाद भी केंद्र के सुधारीकरण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। इसके चलते सात नौनिहाल जान जोखिम में डालकर शिक्षा ले रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र की छत का एक हिस्सा चार महीने पूर्व टूट गया था। निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं होने पर छत के अन्य हिस्सों में दरारें आ गईं थी। गांव में कोई अन्य सरकारी भवन न होने से सात नौनिहालों को खतरे के साये में बैठाना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए मजबूरी बना है। छत पर दरारें लगातार चौड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन

कई बार बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी इसका सुधारीकरण नहीं हो सका है। हालात यह हैं कि अभिभावक अब बच्चों को केंद्र भेजने से डरने लगे हैं। संवाद
-
सीएम हेल्पलाइन पर भी की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई
ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों के साथ ही सीएम हेल्पलाइन में भी की। तीन महीने बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। ऐसे में विभाग की कार्यशैली के साथ ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कोट:
जर्जर हो चुका आंगनबाड़ी केंद्र नौनिहालों के लिए खतरा बना है। कई बार मामले की शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। - हरीश सिंह, पूर्व प्रधान, चामी भैंसकोट
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है। केंद्र के सुधारीकरण का आपदा मद से प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा। - डॉ.निर्मल बसेड़ा, परियोजना अधिकारी, बाल विकास विभाग, पिथौरागढ़
-
फोटो-28 पीटीएच 07 पी-नाचनी के चामी भैंसकोट में आंगनबाड़ी केंद्र की टूटी छत। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें