पिथौरागढ़। मोस्टामानू मंदिर और भुरमुनी झरने को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। इस कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क ठीक करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
मोस्टामानू मंदिर और भुरमुनी झरने जाने वाली सड़क की पड़ताल की गई। चंडाक पहुंचते ही सड़क का 30 मीटर से अधिक हिस्सा बुरी तरह बदहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन गड्ढों में कई बार दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो गए हैं। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास से ही सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इइस सड़क से प्रतिदिन 20 से अधिक गांवों के लोगों के अलावा भुरमुनी जाने वाले पर्यटक और मोस्टमानू मंदिर जाने वाले श्रद्धालु गुजरते हैं। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
कोट
जिन स्थानों पर सड़क पर गड्ढे हैं। उन स्थानों पर पेच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सड़कों को ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।- विवेक सक्सेना, ईई प्रांतीय खंड लोनिवि पिथौरागढ़।