बाहरबीसी क्षेत्र के प्रसिद्ध हरिनंदा मंदिर को जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
पिथौरागढ़। बारहबीसी क्षेत्र के प्रसिद्ध हरिनंदा मंदिर को जोड़ने वाली सड़क के बदहाल होने से लोग परेशान हैं। सावन का माह होने के कारण बड़ी संख्या में लोग मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। सड़क के बदहाल होने से नखनोली, नगरोड़ा, म्योली, सलीगांव सहित कई अन्य गांवों के लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सड़क को ठीक करने के लिए वह लोनिवि को कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर सड़क को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
...................
सुरक्षित पुल से करें आवाजाही
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने लोगों से धारचूला के घटखोला नाले में सुरक्षित तरीके से आवाजाही की अपील की है। कुछ समय पूर्व ग्राम पंचायत खुमती के घटखोला नाले में अतिवृष्टि से बना पैदल पुल बह गया था। तब से वहां पर आवाजाही खतरनाक हो गई है। प्रशासन ने लोगों से घटखोला नाले से आवाजाही नहीं करने की अपील की थी, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर वहां से आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। प्रशासन से ऐसे लोगों से सुरक्षित स्थान से आवाजाही करने की अपील की है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पुल निर्माण के लिए लोनिवि ने विभागीय स्तर से 12.60 लाख का प्रस्ताव प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता अल्मोड़ा को भेजा है। संवाद