महाकाली के किनारे स्थित कानड़ी गांव को भू कटाव का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। नदी लगातार गांव के तरफ की जमीन को काटती जा रही है। जून 2013 में गांव को कोई खतरा नहीं हुआ था। इस कारण यहां तटबंध बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं बनाया गया, लेकिन अब गांव में नदी का खतरा बढ़ने लगा है। महाकाली लगातार तटों को काटते जा रही है। यदि भू स्खलन बढ़ा तो पूरे गांव को खतरा हो सकता है।
ग्राम प्रधान लक्ष्मण चंद ने बताया कि इस समय गांव को नदी के कटाव से बचाने के लिए तटबंध बनाया जाना बहुत जरूरी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि समय रहते गांव के बचाव के लिए कदम उठाए जाए। यदि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले कानड़ी गांव के पास तटबंधों का निर्माण नहीं किया गया तो गंभीर खतरे की स्थिति पैदा हो सकती है।