फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: व्यास घाटी जाने वाली पाेलिंग पार्टी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 22 Jul 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
व्यास घाटी के लिए पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ दीपक सैनी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला। व्यास घाटी के सात गांवों में चुनाव संपन्न कराने के लिए जाने वाली नौ पोलिंग पार्टियों को सीडीओ दीपक सैनी, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, आरओ प्रमोद मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तहसीलदार दमन शेखर राणा, सीओ कुंवर सिंह रावत, बीडीओ दीपक बिष्ट, एआरटीओ शिवांश कांडपाल और एडीओ पंचायत घनश्याम जोशी मौजूद रहे। सीडीओ दीपक सैनी स्वयं पोलिंग टीमों को ग्राम बुदी तक छोड़ने गए। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टी मंगलवार को ग्राम बुदी में रात्रि विश्राम करेंगी और बुधवार सुबह संबंधित गांवों के लिए रवाना होंगी। एसडीएम धारचूला जितेंद्र वर्मा ने बताया कि व्यास घाटी की नौ टीमों के साथ ही सभी 56 पोलिंग पार्टी रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन


12,303 फुट की ऊंचाई पर है कुटी मतदान केंद्र
व्यास घाटी के सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र ग्राम कुटी 12,303 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। ग्राम नाबी, ग्राम रोकांग 10,500 फुट, ग्राम गर्ब्यांग 10,000 फुट और ग्राम बुदी 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। दारमा घाटी के लोग धारचूला में मतदान केंद्र होने के कारण वाहन से यहां पहुंच चुके हैं। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें