बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में सोमवार रात्रि रामलीला मंचन के आठवें दिन पंचवटी में सूर्पणखा का प्रवेश, सूर्पणखा की नासिका छेदन, खर दूषण वध, रावण का सीता हरण और जटायु मरण तक की लीला का मंचन दिखाया गया। मंचन का शुभारंभ मुख्यअतिथि एनएचपीसी बनबसा के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य और महाप्रबंधक विद्युत जावेद अंसारी ने किया।
राम का पात्र कर्ष, लक्ष्मण का दर्शन, सीता का आरूषी, रावण का वैभव मुरारी, सूर्पणखा का मनोहर सिंह, खर का सौम्या, दूषण का कबीर, मृग का पंकज जोशी, जटायु का आकाश ने निभाया।
सूर्पणखा और राजू जोकर के अभिनय ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया। व्यास के रूप में महेश मुरारी ने मंचन व्याख्या की। हारमोनियम पर मनवर सिंह और तबले पर जगदीश सिंह ने संगत दी। कमेटी अध्यक्ष मनोज कालाकोटी, कैप्टन गोविंद मेहरा, लक्ष्मण राम, कन्याण राम, हेमंत प्रसाद आदि ने सहयोग दिया। यहां प्रधान गीता देवी, रविंद्र पांडेय, कपिल भार्गव, अमर सिंह, आदि थे।