फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों निकायों में सुबह 10 बजे बाद बढ़ा मतदान का प्रतिशत

Sun, 18 Nov 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के लिंठूयूड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़ी महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जनपद की पांचों निकायों में सुबह 10 बजे मतदान का प्रतिशत 11.26 रहा। दिन में 12 बजे यह प्रतिशत बढ़कर 28.59, दिन में 2 बजे 40.37 प्रतिशत जबकि अपराह्न चार बजे 53.99 प्रतिशत रहा। मतदान संपन्न होने के बाद पिथौरागढ़ में 61.68 प्रतिशत हुआ।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे नगर पालिका पिथौरागढ़ में 9.48 प्रतिशत, नगर पालिका डीडीहाट में 16.35 प्रतिशत, धारचूला में 12.43 प्रतिशत, बेड़ीनाग में 9.65  प्रतिशत, गंगोलीहाट में 8.40 प्रतिशत रहा। पांचों निकायों का कुल प्रतिशत सुबह 10 बजे तक 11.26 रहा। 10 बजे बाद मतदान में कुछ तेजी आई। 12 बजे पिथौरागढ़ में 23.67 प्रतिशत, डीडीहाट में 39.08 प्रतिशत, धारचूला में 28.55  प्रतिशत, बेड़ीनाग में 28.61 प्रतिशत, गंगोलीहाट में 23.05 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शुरू होने के चार घंटे में मतदान प्रतिशत 28.59 रहा।

अपराह्न दो बजे तक नगर पालिका पिथौरागढ़ में 38.16 प्रतिशत, नगर पालिका डीडीहाट में 58.75 प्रतिशत, नगर पालिका धारचूला में 41.64 प्रतिशत, नगर पंचायत बेड़ीनाग में 45.15 प्रतिशत, नगर पंचायत गंगोलीहाट में 38 प्रतिशत रहा। पांचों निकायों में मतदान का प्रतिशत 40.37 रहा। अपराह्न 4  बजे तक पिथौरागढ़ में 51.66 प्रतिशत, डीडीहाट में 71.63 प्रतिशत, धारचूला में 51.15 प्रतिशत, बेड़ीनाग में 61.66 प्रतिशत, गंगोलीहाट में 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ। चार बजे तक मतदान का प्रशित 53.99 था।
विज्ञापन


शाम चार बजे बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। पांच बजे बाद भी मतदाता कतार में लगे रहे। मतदान संपन्न होने के बाद पिथौरागढ़ में 61.68 प्रतिशत, डीडीहाट में 75.26 प्रतिशत, धारचूला में 56.19 प्रतिशत, बेड़ीनाग में 72.73 प्रतिशत, गंगोलीहाट में 70.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें