फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के रास्ते रोकने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Mon, 23 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सेना पर गांवों के रास्ते बंद करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को विधायक मयूख महर के नेतृत्व में जनसैलाब पिथौरागढ़ की सड़कों पर था। जिला मुख्यालय से सटे 22 गांवों के लोगों ने शहर में ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच जनाक्रोश रैली निकाली गई, जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में सेना का हस्तक्षेप रोकने की मांग की। कहा है कि सेना रास्तों को नहीं खोलती है तो ग्रामीण सेना के तारबाड़ को स्वयं ध्वस्त कर देगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही विण स्थित विधायक निवास में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। ठीक 10 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रुईना, दौला, लम्पाटा, चैंसर, मखौलियागांव, देवलालगांव समेत 22 गांवों के लोग विधायक निवास में एकत्र हो गए। विधायक मयूख महर के नेतृत्व में ढोल, नगाड़ों की थाप के बीच यह लोग 5 किमी की जनाक्रोश रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां लोगों ने सेना की ज्यादती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक महर ने कहा कि सेना को 1962 में स्थानीय लोगों ने ही अपनी बेशकीमती जमीन दी, आज जमीन देने वाले लोगों को ही दुर्दिन देखने पड़ रहे हैं। कहा कि इस मुद्दे का समाधान निकलने तक संघर्ष जारी रहेगा। सेरादेवल मंदिर के प्रधान पुजारी चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि स्थानीय सेना के अधिकारियों को जनता की परेशानी कम करनी चाहिए, न कि बढ़ानी चाहिए।
प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सेना द्वारा अधिग्रहित भूमि के सारे पैमायशी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यहां तक कि पानी, स्कूल, मंदिर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। सेना ने सेरादेवल, लम्पाटा में श्मशान घाट बंद कर दिए गए हैं। एक प्रकार से लोगों का कहीं आना-जाना सेना की दया पर निर्भर हो गया है। सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, कांग्रेस नेता भुवन पांडे, प्रधान संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार, संदीप गिरी, चंद्रशेखर महर, अजय महर, सुरेश भट्ट, कैलाश कसनियाल, जवाहर सिंह डसीला, प्रधान रुईना महेश भट्ट, दौला के प्रधान भूपेश नगरकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश ओली, सुरेंद्र महर, रमेश कसनियाल ने संबोधित किया। प्रभारी डीएम प्रशांत आर्या ने इस मामले में सैन्य अधिकारियों से बात कर समाधान निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें