फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के आश्वासन पर स्थगित हुआ चक्काजाम

Sat, 07 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रशासन की पहल और बीएसएनएल के अधिकारियों के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धारचूला में शनिवार को प्रस्तावित चक्काजाम सहित प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। बीएसएनएल की खराब सेवाओं को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने 22 फरवरी को आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

चक्काजाम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सुबह से मुस्तैद था। सुबह करीब 8 बजे एसडीएम एके पांडे ने व्यापारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में मौजूद बीएसएनएल के अभियंता यशवंत राव, टेक्नीकल इंजीनियर संजीव कनौजिया नेे व्यापारियों को बताया कि थानीधार, कोटेरा और रांथी में मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू हो गया है। एक महीने के भीतर तीनों स्थानों पर टावर स्थापित हो जाएंगे। डीएम सुशील कुमार ने फोन पर व्यापारियों से बात कर कहा कि धारचूला क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों के मोबाइल टावर लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इस पर व्यापारियों ने एक महीने के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया।
व्यापारी ने कहा है कि एक महीने में टावर स्थापित नहीं हुए तो पहले से प्रस्तावित आंदोलन किया जाएगा। खराब संचार व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने 9 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद करने और 22 फरवरी को व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। वार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, राजीव कोहली, जगदीश पंत, कैलाश रावत, जगदेव डोगरा, भीम सिंह रावत, पूरन लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें