फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हार भी लूटा श्रृंगार भी लूटा...

Wed, 28 Jan 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर में बैठकी होली का दौरा शुरू हो गया है। नगर के मोतीराम चौराहे के पास डॉ. वीके जोशी के आवास पर होल्यारों ने राग-ताल की सुरमय संध्या में धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद जोशी ने किया। डिग्री कॉलेज के संगीत विभाग के डाॅ. पंकज उप्रेती ने राग धमार में नंद गांव बरसाने गई कान्हा ने लूट लई, हार भी लूटा श्रृंगार भी लूटा.. से माहौल को होलीमय बनाया। इसके बाद विनोद कुमार ने आज राधे रानी चली बृजनगरी धूम मची है। तबला वादक ध्रुव कुमार की संगत में आदित्य ने भी प्रस्तुति दी। वरिष्ठ होल्यार भगवान बल्लभ कोठारी ने आंगन बोलत कागा सखी री, पिया के आवन को शगुन भयो री, चारु चंद्र कोठारी ने आये न बलम कहीं अटके, उलट डालूं रंग के मटके, अनिल पालीवाल, डाॅ. प्रभा जोशी, लीला तिवारी, विजय बिष्ट, प्रत्यक्ष भंडारी ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर जानकी खर्कवाल, सुमन वर्मा, पार्वती खर्कवाल, कुसुम जोशी, हेमंत कलखुड़िया, महेश पंगरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें