फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मासूम बच्ची और उसके परिवार को कभी न भूलने वाले जख्म दे गया आरोपी दरिंदा

Fri, 26 Jun 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पांच साल की जिस मासूम बच्ची के आगे पूरा खुशहाल जीवन था। जिस उम्र में वह जीवन के ताने-बाने की पहचान करते हुए बढ़ी हो रही थी उस मासूम के साथ दरिंदगी कर युवक उसे और उसके परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मासूम के कोमल मन को टटोलते हुए टॉफी-बिस्कुट देकर उसके नजदीक जाने में कामयाब हुआ। मौका मिलते ही उसका अपहरण कर टैक्सी जीप में सवार होकर उसे बिण के जंगल में ले गया। वहां उसने उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी को बच्ची पर रहम तक नहीं आया। जब वह बदहवास हो गई तो आरोपी देर रात उसे नगर के टनकपुर तिराहे में अस्त-व्यस्त हालत में छोड़कर भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट भी यह पुष्ट करती है कि आरोपी ने बड़े अमानवीय तरीके से बच्ची के साथ दरिंदगी की है। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि बच्ची से पूछताछ की कोशिश की गई तो वह अपने साथ घटी उस घटना को याद कर सिहर रही है। भले ही बच्ची कुछ दिन में स्वस्थ हो जाएगी लेकिन अपने साथ घटी इस घटना को वह भुला पाएगी या नहीं यह सवाल सभी को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म के आरोप में हुई थी सात साल की सजा
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के साथ दरिंदगी करने के आरोपी होशियार सिंह की मां और पिता की पहले ही मौत हो गई। उसकी सौतेली मां है और बहन की शादी हो चुकी है। टिप्पर चलाने वाले होशियार की पहले से ही विकृत मानसिकता रही है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ 11 साल के नाबालिग बालक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई। मामले में उसे बीते वर्ष जून महीने में सात वर्ष के कारावास की सजा हुई। वह पिथौरागढ़ लॉकअप के बाद अल्मोड़ा, सितारगंज और हरिद्वार जेल में रहा। करीब एक महीने पहले वह पैरोल पर रिहा होकर जेल से बाहर आया। जेल से बाहर निकलते ही फिर से उस पर पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का आरोप लगा है।

पिथौरागढ़ जेल में बंदी के साथ किया कुकर्म करने का प्रयास
होशियार सिंह ने जब 11 साल के नाबालिग बालक के साथ कुकर्म किया तो उसे पिथौरागढ़ में जेल में डाला गया। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि जेल में भी उसने एक बंदी के साथ कुकर्म का प्रयास किया। ऐसे में साफ है कि आरोपी विकृत मानसिकता का रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व में भी उसने इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया हो। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुटी है। एसपी कोंडे ने कहा कि पूर्व में आरोपी जहां-जहां जाता रहा वहां उसकी करतूतों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी।

मैं जेल से छूटूंगा तो फिर से ऐसा ही करूंगा
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि आरोपी की करतूतों का पता लगाने के लिए उससे गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी बार-बार यही कहता रहा कि भले ही आप मुझे जेल में बंद कर दो। जब मैं जेल से छूटूंगा तो फिर से ऐसा ही करूंगा जैसा नाबालिग बालक और मासूम बच्ची के साथ किया है। आरोपी की यह बात सुन पुलिस भी हैरत में है। संवाद

............
आरोपी ने बड़े अमानवीय तरीके से मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस दर्द को भुलाया तो नहीं जा सकता। उम्मीद है बच्ची स्वस्थ होकर अपने साथ हुई इस कड़वी घटना को भुलाकर जीवन की नई शुरुआत करेगी और उसका भविष्य उज्ज्वल होगा। परिजनों का भी उसे पूरा सहयोग मिलेगा। पुलिस मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए गंभीर है। -अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें